रायबरेली, मई 9 -- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी और भाई राहु गांधी के लिए प्रियंका गांधी ने लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान प्रियंका गलियों में घूम रही हैं और नुक्कड़ सभाओं में जाकर भाषण दे रही हैं। रायबरेली में बुधवार को भी उन्होंने 12 जगहों पर नुकसभा को संबोधित किया। रात में होने वाली एक सभा में प्रियंका गांधी ने गाड़ी के ऊपर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। दरअसल, उनकी जनसभा के दौरान लाइट नहीं थी। माइक नहीं चला। लेकिन किसी भी समस्या ने प्रियंका गांधी के हौंसलों को कम नहीं किया। उन्होंने बिना माइक के गाड़ी पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया। कार्यकर्ता नीचे मोबाइल की टॉर्च जलाकर खड़े रहे। प्रियंका गांधी प्रचार के दौरान कभी गाड़ी के ऊपर बैठी दिखती हैं, तो कभ...