रांची, मई 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को राजधानी रांची में डेढ़ किलोमीटर का एक रोड शो किया। जिसमें सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। लोग उकी एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहे थे। राज्य में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करते हुए पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को पीएम पलामू और गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगह रोड शो भी होगा। जिसमें आज भी हजारों लोगों के आने की उम्मीद है। पीएम दोपहर 2.15 बजे रांची एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स- Live Updates: 10.04 AM: पीएम मोदी शनिवार को सुबह 9.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से पलामू जाएंगे। दोपहर 11 बजे चियांकी एयरपोर्ट ग्राउंड में...