नई दिल्ली, मार्च 19 -- आरसीबी फैंस के लिए पिछले कुछ दिन काफी शानदार रहे हैं। 17 मार्च 2024 को फ्रेंचाइजी ने 17 सीजन में पहली बार ट्रॉफी जीती और अब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर रॉयल चैलेंजर्स 'बेंगलुरु' कर लिया है। यह पूर्ववर्ती बैंगलोर शहर का नया नाम है, लेकिन आरसीबी ने इसे ही बनाए रखने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी अपने शहर के नए नाम के साथ आईपीएल 2024 में उतरेगी।  गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु में आरसीबी अनबॉक्स इवेंट 2024 का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में आरसीबी  की महिला टीम को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) चैंपियनशिप जीतने के लिए सम्मानित किया गया है...