नई दिल्ली, मार्च 29 -- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरुआत ही तमाम विवादों के साथ हुई है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से ऑल-कैश डील के साथ ट्रेड करने के बाद से ही लगातार मुंबई इंडियंस टीम में विवादों की अलग-अलग खबरें सामने आई हैं। आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा को इस तरह से कप्तानी से हटाया जाना फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में अभी तक अपने पहले दो लीग मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों मैचों में स्टेडियम में कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग भी हुई है, वहीं रोहित शर्मा का सपोर्ट जमकर देखने को मिला है। हार्दिक पांड्या का एक वीडियो ली...