रांची, अप्रैल 25 -- झारखंड के 14 लोकसभा सीटों और गांडेय सीट पर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तिगड़ी के साथ 40 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। भाजपा के स्टार सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, छतीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साई, बिहार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का नाम स्टार प्रचार...