नई दिल्ली, फरवरी 9 -- जनवरी में लोगों ने जिन SUVs को सबसे ज्यादा खरीदा उसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने SUV सेगमेंट में जिस मॉडल का सबसे ज्यादा दबदबा रहा वो टाटा पंच रही। जनवरी में पंच को लगभग 18 हजार ग्राहक मिले। वहीं, इसे जनवरी 2023 की तुलना में 50% की ईयरली ग्रोथ मिली। अब पंच की की कीमत 6.13 लाख हो गई है। जबकि जनवरी में इसकी कीमत 6 लाख रुपए थी। इतना ही नहीं, सेगमेंट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। इसे भी 17 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा। टॉप-10 की लिस्ट में मारुति के 3, हुंडई के 3, टाटा के 2, महिंद्रा और किआ के 1-1 मॉडल शामिल रहे। चलिए सबसे पहले आपको टॉप-10 मॉडल की लिस्ट दिखाते हैं। बात करें जनवरी 2024 में SUV सेल्स की तो टाटा पंच की 17,978 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 12,006 यूनिट का था। यानी इसे 50% की ईयरली ग्र...