हाथरस, अप्रैल 25 -- हाथरस लोकसभा सीट पर राम मंदिर आंदोलन के बाद से हमेशा भाजपा का ही दबदबा रहा है। 1991 से ही भाजपा का इस सीट पर कब्जा है। केवल 2009 में रालोद के पास यह सीट गई थी। हालांकि उस समय भी रालोद भाजपा के साथ थी। गठबंधन के तहत उसे सीट मिली थी। मौजूदा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर यहां से लगातार चार बार सांसद रहे हैं। हालांकि इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद राजवीर सिंह दिलेर को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह अनूप वाल्मीकि को उतारा गया है। सपा की तरफ से रामपुर मनिहार के प्रभारी जसवीर वाल्मीकि को मौका दिया गया है। बसपा ने हेमबाबू धनगर पर दांव लगाया है। राम मंदिर आंदोलन वाले वर्ष 1991 में भाजपा से डा. लाल बहादुर रावल चुनाव जीते। वर्ष 1996, 1998, 1999 और 2004 में लगातार किशलाल दिलेर चुनाव जीते। वर्ष 2014 में राजेश दिवाकर और ...