हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में बढ़ते तापमान के साथ लगातार बढ़ रही तपिश व लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई दिनों से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लगातार भीषण हो रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी परेशानी बढ़ा दी है। हल्द्वानी में बुधवार को भी गर्मी ने सुबह से ही असर दिखाना शुरू कर दिया। पूर्वाह्न तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। तेज गर्मी और लू चलने से बाजारों में भी लोगों की आवाजाही काफी घट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...