नई दिल्ली, मार्च 28 -- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को हटाने और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने पर सवाल उठाया है। 48 वर्षीय इंग्लिश पूर्व खिलाड़ी ने इसे खेल के इतिहास में अजीब कदमों में से एक बताया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से खरीदा था। हार्दिक दो साल पहले एमआई का साथ छोड़कर जीटी गए थे। उनकी अगुवाई में गुजरात दो बार फाइनल में पहुंचा जिसमें एक बार टीम ने खिताब उठाया। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस 2013 से 5 बार चैंपियन बन चुकी है। IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने विराट कोहली से छीनी ऑरेंज कैप, इस विदेशी ने नाम सबसे ज्यादा विकेट माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर सवाल बुधवार 27 मार्च की रात को उठाया जब मुंबई इंडियंस आई...