यूपी में बंपर भर्ती की तैयारी, लेखपाल व शिक्षक समेत ये होंगे पद, 1 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी होंगे नियुक्त
लखनऊ, फरवरी 9 -- नए वित्तीय वर्ष में रिक्त सरकारी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती करने की तैयारी प्रदेश सरकार ने की है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों में से 70 हजार से अधिक पदों को भरे जाने की उम्मीद है। आउटसोर्सिंग से भी एक लाख से अधिक कार्मिक तैनात किए जाएंगे। बड़े पैमाने पर होने वाली इन भर्तियों को देखते हुए सरकार ने 2024-25 के लिए वेतन मद में करीब 53,347 करोड़ रुपये अधिक का आवंटन किया है। एक लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी होंगे भर्ती
वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सबसे अधिक समूह ‘ग’ के पदों पर भर्तियां होंगी। बड़ी संख्या में लेखपाल, सचिव ग्राम पंचायत, गन्ना पर्यवेक्षक, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ व पुलिस की भर्ती होनी है। इसके अलावा माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षकों के रिक्त पदों को भी भरा जाना है। इन स्थाई पदों के साथ ही विभागों के काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.