बांका, अप्रैल 27 -- बांका। निज प्रतिनिधि।बांका संसदीय निर्वाचण क्षेत्र में शुक्रवार को दूसरे चरण में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने मौसम के चढते तापमान के बीच भी खुल कर मतदान किया। क्षेत्र में सुबह सात बजे ही मौसम का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार हो कर दोपहर चार बजे तक 43 डिग्री सेल्सियस तक पहंुच गया। लेकिन मौसम के चढते पारे के साथ बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की भी कतार लंबी होती चली गई। हालांकि, 11 बजे के बाद मौसम का तापमान 42 डिग्री पहुंचते ही मतदान की रफतर थम गई। इक्का-दुक्का लोग ही मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे थे। लेकिन चार बजे के बाद मतदाताओं ने घर से निकल कर बूथ की ओर अपना रूख करना शुरू किया। जिससे यहां मतदान ने फिर से रफतार पकडी और लोग शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। जिसमें युवा व बुजुर्ग से लेकर महिल...