गोंडा, फरवरी 12 -- रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी कृषि रामवीर सिंह ने लोगों को कम लागत में अधिक उत्पादन, तकनीकी खेती, फसलों की बीमारी एवं बचाव, कीटनाशक दावों, जिप्सम के प्रयोग एवं पशुपालन ,मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, मछली पालन के बारे में विस्तृत जानकारी द...