जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक रविवार को जुगसलाई स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद रीना पारिजात ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश करते हुए साहित्यकार सुष्मिता मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर टिकी होती है, इसलिए महिला ग्राहकों को भी अपनी सोच स्पष्ट और सुदृढ करनी होगी। बैठक में रसोई गैस मापकर लेने, प्लास्टिक दूध का उपयोग न करने और ऑनलाइन खरीदारी में रिटर्न पॉलिसी की जानकारी रखें जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इन विषयों पर झारखंड महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, सुनीता सिंह, रजनी झा और सुष्मिता ने भी अपने विचार प्रकट किए. स्वर्...