घाटशिला, मई 2 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के सीताडांगा में वृहत पैमाने से पाले जा रहे थाई मागूर मछली को बुधवार को नष्ट कर दिया गया। इससे पूर्व सोमवार को मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना ने मागूर मछली की जांच की थी और सैंपल मागूर मछली की जांच के लिए रांची भेजा था। इसके बाद रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना, मत्स्य प्रचार पदाधिकारी सतेन्द्र वर्मा और गालूडीह पुलिस दल बल के साथ सीताडांगा गांव पहुंचे उन्होंने सभी तालाबों से मछली एकत्र करवा कर उसे गड्ढे में दफना दिया इसके साथ उसके उपर नमक डाल दिया और मिट्टी से दाब दिया जिससे जल्द वह पुरी तरह नष्ट हो जाए। 6 तलाब से लगभग 1 टन से अधिक मागूर मछली निकलीं। इसके साथ ही मछली पालकों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी बची हुई मछली है उसे भी गुरुवार तक पकड़कर नष्ट कर दें और पानी की न...