नई दिल्ली, मई 2 -- वित्तीय वर्ष 2022-23 में देश नौकरीपेशा लोगों की संख्या लगभग 5% बढ़कर 58 करोड़ हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) द्वारा तैयार किए जा रहे अनुमान से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार नौकरी करनेवाले लोगों की संख्या 2021-22 में 55.3 करोड़ से लगभग 3 करोड़ बढ़ गई है।बीते पांच सालों में देश में 11 करोड़ नौकरियां बढ़ीं मामले की जानकारी रखनेवाले लोगों ने बताया कि भारत में पिछले 5 वर्षों में 11 करोड़ नौकरियां बढ़ी हैं। 2017-18 में 47 करोड़ लोग ही नौकरीपेशा थे। 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 23.7 करोड़ नौकरियां कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सृजित हुईं हैं। इसके बाद निर्माण में 6.8 करोड़ और व्यापार में 6.3 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं। सबसे कम 3.24 लाख नौकरियाँ पेट्रोलियम उत्पादों के निर्माण में शामिल उद...