सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्य समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली खेली। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष एल बड़ाईक ने कहा कि आपसी गिले शिकवे को भुलाते हुए सभी कार्यकर्ता खूंटी लोस सीट से अर्जुन मुंडा की जीत सुनिश्चित करें। उन्‍होंने अबकी बार 400 पार का नारा को बुलंद करें। बैठक में उपस्थित नवनियुक्त जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने कहा की जिले के कार्यकर्ताओं में जुनून है। लोकसभा चुनाव में जुट जाएं। सभी लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने भी बैठक को संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...