बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। जिले में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। तेज धूप के बीच हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवाओं के साथ उड़ती धूल से आंखों में परेशानी रही। हालांकि, इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता गया वैसे ही गर्मी का असर बढ़ गया। गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे। गर्मी से बचाव को लोग विभिन्न उपाय करते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। दो दिन बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...