समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- बिहार का उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र भाजपा और राजद दोनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट है। यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मैदान में हैं। उनका मुकाबला राजद के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता से है। दो बार यहां से सांसद रहे नित्यानंद राय के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है। इस सीट पर कब्जे के लिए एक दशक बाद राजद ने पुराने खिलाड़ी आलोक मेहता पर भरोसा किया है। इसके पहले 2014 में राजद ने यहां चुनाव लड़ा था। 2019 में उसने यह सीट अपने तत्कालीन सहयोगी रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को दी थी। वर्ष 2009 के परिसीमन में उजियारपुर सीट के अस्तित्व में आने के बाद से यहां एनडीए का ही कब्जा रहा है। 2009 में जदयू की अश्वमेध देवी ने राजद के आलोक मेहता को हराया था। भाजपा-जदयू का गठबंधन ट...