मेरठ, अप्रैल 20 -- बहसूमा में शांतिपूर्ण माहौल में कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बहसूमा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को नहीं मिली। नगर के स्वामी श्री बालचंद्रा नंद इंटर कॉलेज सदरपुर में पिंक बूथ बनाया गया था। इसके साथ ही एक सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया जहां मतदाता सेल्फी लेते हुए नजर आए। चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान बनाया गया था। पोलिंग बूथों की 200 मीटर की परिधि तक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...