जौनपुर, फरवरी 4 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लाक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। प्रधान संघ ने मनरेगा से कार्य को बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए नारेबाजी की।सिरकोनी ब्लाक के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का लगभग तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे मजदूरों के सामने आर्थिक समस्या आ गयी है। मजदूर अब परदेश जाकर रोजी रोटी कमाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे काम के स्वीकृति के नाम पर प्रधानों से वसूली की जाती है। इसके अलावा जांच के नाम पर भी प्रधानों से पैसा वसूलने के काम होता है। इन्ही सब समस्याओं से ऊबकर सिरकोनी के प्रधान अब मनरेगा के कार्य का बहिष्कार करेंगे। अध्यक्ष की बातों से सभी ने सहमति जताते हुए मनरेगा के कार्य का ब...