कुशीनगर, मई 7 -- कुशीनगर। निज संवाददातातरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को एसपी को तहरीर सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने तहरीर बदलने का दवाब बनाया और तहरीर नहीं बदलने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी महिला ने सोमवार को एसपी को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके घर के बगल में रहने वाला व्यक्ति नहाते समय उसकी नाबालिग लड़की को प्रत्येक दिन छेड़ता था। शुक्रवार के सुबह जब उसके दोनों बच्चे घर नहीं थे और वह नहा रही थी उसी समय आरोपी घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया था। बाद में पुलिस तहरीर बदलने का दबाव बनाने लगी और तहरीर नहीं बदलने पर आरोपी को छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद आरोपी तरह तरह की धमकी दे रहा है।

हि...