हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी ने संगठन और व्यापारी हितों में कार्य करने का संकल्प जताया।मुख्य अतिथि उत्तराखंड कृषि मंडी विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जिपं सदस्य कमलेश चंदोला ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रोहित जोशी, महामंत्री जीवन पांडे, सचिव राजेश सुयाल, कोषाध्यक्ष हरमोहन सिंह बिष्ट, उपसचिव विनीत दुम...