नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी ने सरसों के तेल की सप्लाई करने का झांसा देकर कंपनी मालिक से 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने गूगल से नंबर लेकर तेल के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार निवासी प्रथा मोहंती ने पुलिस को बताया कि सरकारी टेंडर पर काम करने वाली उनकी एक कंपनी है। बीते दिनों वह इंडिया मार्ट पर सरसों के तेल की आपूर्ति करने वाले स्टोर और लोगों के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गूगल पर एबी इंटरप्राइजेज के बारे में जानकारी मिली। यहां से जानकारी लेकर उन्होंने सीनियर मैनेजर सेल्स शिवम शर्मा को फोन किया और वार्ता करने के बाद सात लाख 80 हजार रुपये का परचेज ऑर्डर दिया। इसके बाद उनको कुछ और तेल की आवश्यकता महसूस हुई। झांसे में आने...