चतरा, फरवरी 19 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। ढोढ़ी मंधनिया के दुर्गा मंदिर मैदान में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरआत मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष हकीम महतो, जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्याम सुंदर प्रसाद, संजय शान, देवचरण दांगी, रामसेवक दांगी, रोहणी देवी, निर्मल कुमार दांगी, हिरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, देवनारायण दांगी, सतीश मेहता शामिल हुए।कार्यक्रम के तहत समाज के युवा जिला अध्यक्ष सिकेंद्र मेहता और महिला जिला अध्यक्ष चिंता देवी को बनाया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में...