देहरादून, मई 8 -- देहरादून। डिलीवरी फर्म को दो लोगों ने डेढ़ लाख रुपए का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी को लेकर अशोक ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। कहा कि वह तेज सप्लाई नाम से हरिद्वार बाईपास रोड पर फर्म चलाते हैं। जहां अमेजन की डिलीवरी का काम होता है। आरोप है कि सुमन कुमार सादू निवासी महरोली दिल्ली और भूपेंद्र शर्मा निवासी अनाज मंडी, हरिनगर, सहारनपुर संपर्क में आए। दोनों ने 25 हजार रुपए नगदी और सवा लाख रुपए का सामान लिया। इसके बाद दोनों अपने नंबर बंद कर लापता हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...