कुशीनगर, अप्रैल 20 -- कुशीनगर।तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को 12 बजे के बाद तेज हवा के चलने और भीषण गर्मी से आमजन का जीना दुश्वार हो गया। सड़क पर राहगीर मुंह पर कपड़ा बांध कर चलने के लिए विवश रहे। तेज गति से चलने वाली हवा के चलते अगलगी पर काबू पाना नामुमकिन रहा है। राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का गला सूख रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था नहीं किया गया है। ग्राम सभा में बने हुए हुए पानी टंकी सफेद हाथी बन रहे हैं। गर्मी चरम होने से 3 बजे से हवा पूरे वेग में चल रही थी। भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग सत्तू, गन्ना का रस, खीरा, तरबूज, बेल का रस, लस्सी, नींबू पानी व अन्य शीतल पेय पदार्थ का सहारा ले रहे हैं। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तमकुहीराज, सेवरही, भुलिया बाजा...