कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा। झारखंड में महागठबंधन की सरकार ने बहुमत साबित कर भाजपा को बेकनाब कर दिया है। झामुमो जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र पाण्डेय समेत अन्य नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही थी और आम जनता के हित में काम कर रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के बढ़ते जनाधार को देखते हुए उन्हें हटाने की साजिश की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का पेट तक नहीं भर पा रहा है। बधाई देने वालों में केंद्रीय समिति सदस्य गंगा यादव, गोपाल यादव, रविन्द्र शांडिल्य, शशिकांत पाण्डेय, संजय साजन समेत कई पार्टी नेता के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...