नई दिल्ली, मार्च 16 -- बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है। उनकी इस नई कार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनकी ये कार रेंज रोवर SV (Range Rover SV) है। खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। कार्तिक को फोटोज में इस कार की पूजा करते देखा जा रहा है। इस मौके पर उनके पास परिवार के दूसरे मेंबर्स भी खड़े हैं। कार्तिक के पास पहले से कई लग्जरी कारें हैं। इसमें BMW 5 सीरीज 520d, मैकलेरन GT, मिनी कूपर S, लैम्बोर्गिनी उरस कैप्सूल और पोर्शे 718 बॉक्सटर शमिल हैं। रेंज रोवर SV की खास बातें कार्तिक आर्यन की लग्जरी रेंज रोवर SV की बात करें तो इसमें 2996 cc, 6 सिलेंडर इनलाइन, DOHC इंजन दिया है। ये प्लग-इन-हाइब्रिड इंजन है। ये 503 bhp पर 5500 rpm का मैक्सिमम पावर और 700 Nm पर 1500 rpm का मै...