रामपुर, फरवरी 14 -- 108 और 102 एंबुलेस सेवा के आपरेशन हेड ने एंबुलेंस का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी ली।मंगलवार को 108 और 102 एंबुलेस सेवा के आपरेशन हेड शोभित त्यागी रामपुर पहुंचे। वह यहां से एंबुलेंस के निरीक्षण के लिए स्वार गए। वहां,स्वार समुदायिक स्वास्थय केंद्र में औचक निरीक्षण किया। रामपुर प्रभारी विजय शाहू ने बताया कि पूर्ण वेस्ट के आपरेशन हेड ने स्वार पर तैनात एंबुलेस का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस में के बारे में ईमटी से सभी उपकरणों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...